हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर दूर से उनके समर्थक शिमला पहुंचे। इस दौरान भारी भीड़ होने के चलते पुलिसकर्मियों ने कई समर्थकों को लक्कड़ बाजार गेट पर रोका तो लोग भड़क गए।