शिमला जिले में भारी बारिश से सोमवार सुबह 10 बजे तक 46 सड़कें बाधित थीं। 13 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। सीजन में संपर्क सड़कें बंद होने से सेब की फसल फंसी है। चौपाल में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं। शिमला के संजौली कॉलेज के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। रेलिंग टूट गई और यातायात बाधित हो गया।