फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बनूटी में पाइन नीडल उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ हुआ प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:01 PM IST

राजधानी के टुटू के पास स्थित बनूटी में चल रहे पंद्रह दिवसीय पाइन नीडल प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 ग्रामीण महिलाओं को चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उत्पाद बनाने सिखाए गए जिनकी अंतिम दिन पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान आयोजित समापन कार्यक्रम में गांव प्रधान बनूटी देवेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि और आयोजक हेल्पिंग हैंड संस्था के संस्थापक कपिल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड संगठन के संस्थापक ने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें