मशोबरा में यूको आरसेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं और युवको को गोलगप्पे और चाट बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री और यह बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं यूको आरसेटी की निदेशक तानिया शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उद्यमिता की ओर ले जाना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।