सूद सभा शिमला की ओर से रविवार को मंडी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ओल्ड लिफ्ट पार्किंग से सभा के वरिष्ठ सदस्य जेएल सूद ने दो पिकअप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसें आपदा प्रभावित लोगों के लिए तिरपाल, छतरियां, स्कूल यूनिफॉर्म, टिन की चादरें, कॉपियां और पेन सहित अन्य चीजें शामिल हैं। यह सामग्री प्रभावित लोगों को सभा के सदस्यों द्वारा दी जाएगी। इस दौरान सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद सहित सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे।