क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से शनिवार को शिमला के टॉलैंड में नाका लगाया गया। इस दाैरान बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। सुबह नाै बजे से 60 से अधिक बसों का निरीक्षण किया गया। सभी में जरूरी दस्तावेज पाए गए लेकिन बस के कई स्टाफ के वर्दी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लिफ्ट के समीप एक बस पहाड़ी से टकरा गई थी। बस के खराब होने के कारण यह हादसा हुआ था, हालांकि गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं।