रोटरी क्लब शिमला के रोटरी पार्टनर्स द्वारा हैप्पी स्कूल्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैथू स्थित मेफील्ड स्कूल के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए एक टॉय रूम स्थापित किया गया। इस टॉय रूम में रोटरी सदस्यों ने खिलौने और खेल सामग्री बच्चों को समर्पित की। इसके साथ ही बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे फ्लोर मैट्स प्रदान किए गए जो आसानी से साफ किए जा सकते हैं और नमी को न सोखें जो ठंड के मौसम में विशेष रूप से उपयोगी हैं। इस दौरान क्लब ने बच्चों के रचनात्मक विकास और सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स, खेल और सुकून के लिए सॉफ्ट टॉयज, बाहर खेलने के लिए स्लाइड तथा उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए रंग भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान केंद्र में रोटरी पार्टनर अध्यक्ष अंकिता बंबा और सान्या गोयल मौजूद रहीं।