फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राजू संथानम बोले- पत्रकारिता में ईमानदारी और विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी पूंजी

गेयटी थिएटर के गॉथिक हॉल में शनिवार को प्रथम प्रो. वेपा राव स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक राजू संथानम ने मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व विद्यार्थियों ने विभाग और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया। कार्यक्रम में प्रो. वेपा राव के पत्रकारिता शिक्षा में योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने तीन दशकों तक एचपीयू में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर पत्रकारिता की मजबूत पीढ़ी तैयार की। उनका बौद्धिक योगदान और शिक्षण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें