ह्यूमन पीपल एनजीओ ने नगर निगम के साथ मिलकर के वीरवार को माल रोड पर स्टॉल के माध्यम से एक जागरूक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोटरी टाउन हॉल के टैरिस पर स्टॉल लगाया गया था। जिसमें संस्था के स्वयंसेवी आने जाने वाले लोगों को इस बिमारी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसके लिए इंजेक्शन लगाए जाए और सही जानकारी हो तो इससे बचा जा सकता है। नगर निगम संस्था के साथ मिलकर 15 अगस्त से शहर में 20 दिन का बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के दौरान न सिर्फ शहर के लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए जाएंगे बल्कि उनका डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में पहली बार लावारिस कुत्तों की गणना की जा रही है। 20 दिन तक चलने वाले अभियान में हर वार्ड का दौरा किया जाएगा। इस दौरान डॉ. राहुल, यामिनी, नंदिनी और बेगी ठाकुर और नवीन ने मुख्य रूप से 150 से ज्यादा लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से अवगत करवाना और उससे लोगों को अपनी जान कैसे बचाई जाए यह बताना था।