राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने चेतावनी दी कि बजट में लंबित मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई तो वे 30 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। पेंशनरों की मांगें है कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को अभी तक कम्युटेशन, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और 13 प्रतिशत डीए का भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा दो वर्षों से चिकित्सा बिलों का भी भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है, जबकि बिजली बोर्ड में भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं की जा रही है।