निक्की आर्ट्स संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं रविवार को इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए शिमला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें सुरभि, शिवांगी और सुदिप्ती की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने घरों में चित्र बनाकर संस्था को भेजे। इसमें एचपीयू दृश्य कला विभाग के प्रोफेसर प्रो हिम चटर्जी ने संचालक की भमिका निभाई। सम्मानित समारोह में प्रो हिम चटर्जी की धर्म पत्नि अन्विता चटर्जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। पांचवी से सातवीं कक्षा की श्रेणी में सिटी पटियाल स्कूल के हरनम सिंह ने पहला, स्वर्ण पब्लिक स्कूल की कशिश ने दूसरा और मोनाल पब्लिक स्कूल की परिनिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इसी वर्ग में जजित च्वाइस अवॉर्ड में केवी जाखू स्कूल के महोम्मद अयान ने पहला और चैल्सी स्कूल की कनिष्ठा ने दूसरा स्थान किया। वहीं आठवीं से दसवीं कक्षा की श्रेणी में मोनाल पब्लिक स्कूल के गौरव ठाकुर ने पहला, केवी जतोग की रितिका ठाकुर ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाज़ार, ग्यारहवीं से बाहरवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज से ऐश्वर्या ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली के सूजल डोगरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा युवा प्रतीभागी में सेंट एडवर्ड स्कूल की जागृृती, ऑक्लेंड हाउस स्कूल गर्ल्ज की आरवी चौहान और बुजुर्ग प्रतिभागी में किर्ती गोयल और मिनी गेरवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान, जिला भाजपा सचिव किरण बावा और पूर्व पार्षद किम्मी चौहान मुख्य रूप से मौजूद रही।