शिमला नागरिक सभा ने शहर में कुत्ते व बंदरों की समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बहार धरना दिया। इसमें जगमोहन ठाकुर ने नगर निगम शिमला की हो रही मासिक बैठक में समस्या का स्थायी समाधान निकालने पर फैसला लेने की मांग उठाई। इसके लिए शहर में डॉग हट्स बनाने, कुत्तों व बंदरो के काटने पर एक लाख के मुआवजे की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, कुलदीप ढटवालिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।