फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाग पंचमी और सावन सोमवार पर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर राजधानी शिमला के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब पांच बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, जबकि आठ बजे के बाद दर्शन के लिए कतारें लग गईं। नाग पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा-अर्चना की। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, पुष्प, अक्षत, रोली और हल्दी आदि अर्पित किए। इस दौरान कई श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाते हुए भी नजर आए। सुबह से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें