राजधानी शिमला के राम मंदिर से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर मंगलवार को राधे राधे की जयकारों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 11:00 मंदिर से बैंड बाजे के साथ शुरू होकर कार्ट रोड, गंज बाजार होते हुए शेर ए पंजाब तक गई, इसके बाद शेर ए पंजाब से सीटीओ चौक होते हुए वापस राम मंदिर पहुंची। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। राम मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का आयोजन 10 जून से 16 जून तक किया जा रहा है।