फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

Ankesh Dogra Updated Wed, 13 May 2026 04:36 PM IST

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने का सिलसिला जारी रखते हुए आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बालूगंज की टीम ने पंजाब के लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 93.970 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान हुई। थाना बालूगंज में 20 मार्च 2026 को अभियोग संख्या 50/2026 धारा 21, 29 एनपीडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के 5 आरोपियों के कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। गहन पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि ये सभी आरोपी चिट्टा फरीदकोट (पंजाब) निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला (उम्र 27 वर्ष) से वर्चुअल नंबरों के जरिए ले रहे थे। आज शिमला पुलिस की टीम ने लुधियाना से गुरमीत पुत्र कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से फरीदकोट का रहने वाला है। इसी दिन थाना ठियोग की टीम ने शिव शंकर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। थाना ठियोग में 12 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले (मुकदमा नंबर 48/26) में कुलदीप वर्मा उर्फ आशु के कब्जे से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जांच में शिव शंकर (निवासी बिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) सप्लायर निकला। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 35 आरोपियों की गिरफ्तारी (2024 में 7, 2025 में 10)। 26 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए (2024 में 7, 2025 में 10)। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में सक्रिय नेटवर्क तोड़े गए। जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब केवल छोटे पेडलरों तक ही सीमित नहीं रह रही है, बल्कि मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाकर कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ यह अभियान पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। आगामी जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें