फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कैनवस पर फिगरेटिव ऑयल वर्क, बन रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Apr 2026 03:41 PM IST

गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में कैनवस पर फिगरेटिव ऑयल वर्क लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन रहा है। इसमें मुख्य रूप से इंसान की तस्वीर, शरीर की मुद्रा, जानवर और रोजमर्रा के दृश्य दर्शाए गए हैं। इन चित्रों को ऑयल रंगों से बनाकर तैयार किया गया है। प्रदर्शनी में सबसे मंहगा चित्र भी फिगरेटिव ऑयल वर्क का है जिसका मुल्य 1 लाख 25 हजार रुपये रखा गया है। इसे हैदराबाद के चित्रकार पी न्यानेश्वर राव द्वारा बनाकर तैयार किया गया। आयोजित प्रदर्शनी में देश भर के 12 राज्यों के 13 कलाकारों की 75 से ज्यादा कलाकृतियां शामिल हैं। प्रदर्शनी के संचालक मंयक व्यास ने बताया कि यह प्रदर्शनी 18 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ऐबस्ट्रेक्ट, लैंडस्केप, मॉर्डन आर्ट, सर्कल और ट्रैंगल वर्क को प्रदर्शित किया गया है जिनका मुल्य 2 हजार से 1 लाख 25 हजार रुपये तक है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले चित्रकारों में नोएडा से अल्का सिंह, नई दिल्ली से अल्फी कुमार, चंडीगढ़ से अंजू सिंह, कोलकाता से धीमान भट्टाचार्जी, बैंगलोर से हेमाक्षी शाह, इंदौर से निकिता बैस, सतारा से अमोल टी इंगवाले, हैदराबाद से रामकृष्ण पेरी, कोट्टायम से साबुमन एमएस, बड़ौदा शालिनी पटेल, सोनीपत से सोनिका वार्ष्णेय, लुधियाना से वरुण खुराना शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें