श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से वीरवार को गंज बाजार में गणेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुप्ता परिवार की ओर से तीन बजे से शाम छह बजे तक भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री गणपति सेवा मंडल के अध्यक्ष दीपक लाल सूद सहित सभा के अन्य लोग भी मौजूद रहे।