फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीटीओ चौक पर तहबाजारियों का धरना, नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 01:15 PM IST

राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर शुक्रवार को तहबाजारियों ने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रेहड़ी-फड़ी संचालक और छोटे कारोबारी एकत्र हुए तथा नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई से उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। तहबाजारियों ने प्रशासन से मांग की कि सभी के लिए समान नीति अपनाई जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले पुनर्वास या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से वार्ता कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें