राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में वीरवार को ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइजेशन (एआईपीएसओ) की ओर से राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह अधिवेशन समाजवादी क्यूबा की अमेरिका द्वारा साम्राज्यवादी घेराबंदी के खिलाफ किया गया। जिसमें आर्गेनाइजेशन के प्रदेश भर के सदस्यों ने भाग लिया।