समरहिल में प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक पुल निर्माण का कार्य वीरवार को पूरा हो गया है। शाम 4:00 बजे के करीब ट्रैक का ट्रायल किया गया है। जतोग से ट्रायल के लिए इंजन भेजा गया था। जोकि सफल रहा। बताया जा रहा है कि अब कल से ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी।