पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसका असर आम आदमी पर पड़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार आम जनता पर बोझ डालना बंद करें। आने वाले दिनों में पार्टी इससे उग्र प्रदर्शन करेगी।