फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मंडी में आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा कार्यालय ने भेजी राहत सामग्री, पूरे प्रदेश से पांच हजार किटें भेजने का लक्ष्य

अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 03:42 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिले में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही हुई है। आसमानी आफत से जहां जान माल का नुकसान हुआ है वहीं इस आसमानी आफत ने लोगों की छत छीन ली है। आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए BJP कार्यालय शिमला से रविवार सुबह की राहत सामग्री भेजी गई। भाजपा महामंत्री सिद्धार्थन ने वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडी के बगस्याड के लिए भाजपा ने आज 200 राहत कीटों के साथ गाड़ी को रवाना किया। भाजपा नेता व शिमला विस से पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा आपदा प्रभावित परिवारों के साथ है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में 44 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है साथ ही सैकड़ों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। ऐसे दुख की घड़ी में सभी हिमाचलवासी और भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रभावितों की सेवा का कार्य कर रही है। आज शिमला भारतीय जनता पार्टी की ओर से 200 किटों के साथ एक गाड़ी बगस्याड के लिए भेजी है। इसी के साथ भाजपा ने लक्ष्य लिया है कि पूरे प्रदेश से तकरीबन पांच हजार किटें बगस्याड, थुनाग, जंजैहली व करसोग सहित सभी आपदा प्रभावित स्थानों पर भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग दो हजार किटें पहुंचा दी हैं। इसे के साथ आगे भी जो आवश्यकता होगी वह प्रभावित परिवारों को मुहैया करवाई जाएंगी। इस दुःख की घड़ी में भाजपा आपदा परिवारों के साथ खड़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें