फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सड़क के बीच भिखारी आपस में भिड़े, लगा ट्रैफिक जाम

शिमला शहर के पुराना बस स्टैंड में बुधवार को कुछ भिखारी आपस में भिड़ गए। इस वजह से सर्कुलर रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान भिखारियों के दो गुट सड़क पर काफी देर तक आपस में लड़ते रहे। इस मारपीट में एक महिला को हल्की चोटें भी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। उल्लेखनीय है की बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में आए भिखारी पुराना बस स्टैंड के पास डेरा जमाये रहते हैं! इस वजह से राहगीरों को आये दिन परेशान होना पड़ता है तो वहीं शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी परेशान झेलानी पड़ती है। शिमला के रिज, मालरोड, ओल्ड बस अड्डे, लोअर बाजार में पिछले कुछ दिनों से भीख मांगने वालों की काफी संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें