राजधानी के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र जाखू हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर दर्शनों के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर में सुबह 3:30 बजे से ही दर्शनों के लिए कतारें लगना शुरू हो गईं थीं। इसके बाद 4:00 बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच गए थे। मंदिर में दोपहर 12:00 बजे तक करीब 20,000 से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए थे। शाम तक लगातार भक्तों का तांता लगा रहा।