हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन का जनरल हाउस मंगलवार को हुआ। इस दाैरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर भी मंथन हुआ। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मियां, महासचिव विजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हुकम सिंह हुक्की सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सचिवालय के कर्मचारी माैजूद रहे। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मियां ने कहा कि कर्मचारी सरकार के साथ रहा है, सरकार के साथ चलेगा। कहा कि भले ही आर्थिक संकट है लेकिन कर्मचारी संयम के साथ चलेगा और अपनी मांगों के लिए लगातार संघर्षरत रहेगा।