लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में शुभारंभ हुआ। 17 से 20 अक्तूबर तक चलने होने वाली इन चार दिवसीय खेलों में प्रदेश के 11 जिलों के 548 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ी हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।