फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला में सैहब सोसायटी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 01:52 PM IST

शिमला में सैहब सोसायटी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। गुरुवार को सैहब कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शहरवासियों को आज भी खुद घरों से कूड़ा उठाकर कलेक्शन सेंटरों तक पहुंचाना पड़ा। कर्मचारियों ने निगम से लिखित समझौता मिलने के बाद बुधवार से काम पर लौटने का फैसला लिया था। इसके लिए सभी कर्मचारी सुबह 10:00 बजे ही सीटीओ चौक पहुंच गए और नगर निगम से समझौते का इंतजार करने लगे लेकिन निगम की ओर से कर्मचारियों को ऐसा कोई लिखित आश्वासन वेतन बढ़ोतरी का नहीं मिला। 11:30 बजे तक कर्मचारियों ने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर 3:00 बजे मेयर ने कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाया। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह के साथ अन्य कर्मचारी 3:15 बजे टाउनहॉल पहुंचे लेकिन मेयर नहीं मिले। शाम 5:00 बजे तक कर्मचारी इंतजार करते रहे लेकिन मेयर-डिप्टी मेयर नहीं पहुंचे। वहीं इस मामले पर मेयर सुरेंद्र चाैहान का बयान सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें