हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र के पहले चरण के तीसरे व आखिरी दिन सदन के अंदर व बाहर जमकर हंगामा बरपा। शाम को हंगामे के बीच की सदन की कार्यवाही 18 मार्च 11 बजे तक स्थगित होने के बाद विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष व विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ हिमाचल को बेचने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी तरफ सीएम सुक्खू व कांग्रसे विधायकों ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा विधायक दल के आरडीजी पर लाए गए सरकारी संकल्प का समर्थन नहीं करने पर कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।