रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने नगर परिषद् रोहड़ू के सभी मतदाताओं से 22 मई 2026 को होने वाले मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का विशेष महत्व होता है, इसलिए सभी नागरिक अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।