हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शराब पीने वालों पर मेहरबान हैं। शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। कोई भी अगर झूम जाए, तो उसे झूमने नहीं देना है। यह नहीं कि उसे हवालात में बंद कर देना है। मैंने पुलिसवालों को भी निर्देश दिए हैं कि जो परिवार के साथ भी झूमने वाले आ जाते हैं, उन्हें भी प्यार से होटल तक छोड़ना है। फिर क्या है लोग शराब की बोतलें लेकर एतिहासिक रिज मैदान पर झूम रहे हैं।