नए साल के जश्न के लिए पर्यटक काफी संख्या में हिमाचल पहुंचे रहे हैं। वहीं, पर्यटक अपने साथ लाठी-डंडे व छुरी जैसे हथियार लेकर पहुंच रहे हैं। शिमला के शोघी बैरियर पर पुलिस ने बड़ी संख्या में लाठी-डंडे, हॉकी, छुरी जैसे हथियार बरामद कर दिए हैं। हथियारों के साथ किसी को भी शहर में एंट्री नहीं दी जा रही है। इनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के टूरिस्ट हैं।