फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पवन खेड़ा की टिप्पणी पर भाजपा ने शिमला में FIR की मांग की, राकेश जमवाल बोले- राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन

Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 01:25 PM IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर हिमाचल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने सोमवार को एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को लिखित शिकायत सौंपी। भाजपा नेताओं ने शिकायत में पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि खेड़ा ने सार्वजनिक बयान में अमित शाह के लिए आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने अमित शाह के लिए “बौना”, “भगोड़ा”, “तड़ीपार” और “औकात” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक संवाद की गरिमा को प्रभावित करता है। जमवाल ने कहा कि भाजपा ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और जांच में लागू पाए जाने वाले भारतीय न्याय संहिता (BNS) समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेताओं के अनुसार पार्टी संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करवाएगी। शिकायत में संबंधित बयान का मूल और असंपादित वीडियो-ऑडियो सुरक्षित करने की मांग भी की गई है। जमवाल ने कहा कि बयान को उसके पूरे संदर्भ में देखा जाए और इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि संज्ञेय अपराध के आवश्यक तत्व सामने आते हैं तो एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने पुलिस से मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित बयान की वास्तविकता की जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें