शिमला के रिज मैदान पर ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र शिमला की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पेशेवर चित्रकारों, स्कूल के बच्चों और विश्व विद्यालय और आर्ट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।