शिमला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर की छात्रा नव्या शर्मा ने दसवीं कक्षा की टाॅप-10 मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। नव्या ने 700 में से 692 अंक प्राप्त किए हैं। नव्या ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनकी वजह से स्कूल का नाम मेरिट लिस्ट में आया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपनी माता को दिया। नव्या ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह पूरी दृढ़ता से मेहनत करेंगी। उधर, स्कूल में गुरुवार को जश्न मनाया गया। इस दाैरान शिक्षकों, विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।