राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से बुधवार को राजधानी शिमला में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य क्रेडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य सचिव सचिव अन्य अधिकारी माैजूद रहे। सेमिनार में नाबार्ड की ओर से 2026-27 के दौरान हिमाचल प्रदेश में कृषि और संबद्ध गतिविधियों, एमएसएमई और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए ऋण संभाव्यता योजना तैयार पेश की गई।