फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल में 10,000 फीट की ऊंचाई पर ड्रोन से पहुंचाई दवाइयां, 12 किमी का सफर सात मिनट में पूरा

शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति जिले के मरीजों तक दवाइयां पहुंचाना अब आसान हो गया है। ड्रोन से अब समुद्रतल से 10,000 फीट की ऊंचाई तक मरीजों को दवाइयां पहुंचाने के साथ इंजेक्शन और सैंपल भी पहुंचाने का काम होगा। जिला अस्पताल केलांग से पीएचसी ठोलंग के लिए ट्रायल किया गया। केंद्र सरकार के सहयोग से केलांग में आईसीएमआर दिल्ली, गोरखपुर और क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की ओर से ड्रोन से ट्रायल चल रहा है। बुधवार को केलांग से पीएचसी ठोलंग तक ड्रोन से दवाई भेजी गई और 12 किमी के सफर को सात मिनट में पूरा किया गया। बर्फबारी के दिनों में ड्रोन की तकनीक घाटी के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। सड़कों के अवरुद्ध हो जाने से एक गांव का दूसरे से संपर्क कट जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें