राजधानी शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब के तरनतारन और चंडीगढ़ से तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। संजौली और बालूगंज में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी सोमवार को एएसपी शिमला अभिषेक ने दी।