फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में अलाव जलाकर और मूंगफली-रेवड़ी बांट मनाई लोहड़ी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अलाव जलाकर पूजा की। इसके बाद मूंगफली, रेवडी व गजक बांटी। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में शाम 6:30 बजे अलाव जलाया गया। मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने विधिवत पूजा की। इस दौरान लकड़ियों को इकट्ठा कर सूत से लपेटा गया। इसके बाद जल का छीटा देकर चंदन, रोली, अक्षत, फूल से पूजा की गई। आग जलाकर कर सामूहिक रूप से अग्नि मंत्र का जाप किया गया। आग की चार प्रक्रिमा करने के बाद इसमें गुड़, तिल, गजक, मूंगफली का भोग अग्नि देव को लगाया गया। इसके बाद लोगों में मूंगफली, रेवड़ी, गजक बांटी गई। इसके अलावा शेरे पंजाब, रामबाजार, लोअर बाजार में लोहड़ी जलाई गई। उपनगरों में भी लोहड़ी की धूम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें