फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 01:49 PM IST

भाजपा जिला शिमला ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में कोई अच्छा काम किया होता तो जश्न मनाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में प्रदेश में बड़ी तबाही व बर्बादी हुई, हिमाचल प्रदेश नीलामी पर आकर खड़ा हो गया। ऐसे हालात में हिमाचल में यह जश्न बेवजह का जश्न है, बर्बादी का जश्न है। इसलिए हम इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जश्न किस बात का। प्रदेश में आर्थिक संसाधन सरकार के पास नहीं है, कर्मचारी को सैलरी नहीं मिल रही है, पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है, आउटसोर्स कर्मचारी चार-चार महीने से सैलरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च कर रहे हैं। यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पूरे प्रदेश पर बोझ ही बोझ डाल दिया गया है और ऐसी सूरत में भाजपा ने तय किया कि हम इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूरी बात लोग के सामने रखेंगे, प्रदेश में दो वर्ष में कांग्रेस ने खोया ही खोया है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भी सरकार पर निशाना साधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें