शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। भट्टाकुफर में माठु कॉलोनी स्थित चमियाना अस्पताल सड़क में सुबह से रुक रुककर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण घरों की छतों पर बिजली के तार आ गए हैं। सड़क के साथ घरों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समय रहते समाधान की मांग उठाई है।