फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के समलेऊ बाजार में जली कबाड़ की दुकान, तीन लाख का नुकसान

Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 06:52 PM IST

समलेऊ बाजार में गुरुवार देररात को कबाड़ की एक दुकान भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। इससे मालिक को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित की पहचान अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी समलेऊ के रूप में हुई है। दुकान से धुआं उठता देखकर वहां से गुजर रहे युवक ने अजय कुमार को इसकी सूचना दी। पीड़ित पहुंचा तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचपीसी के अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन भयंकर हो चुकी आग से पल भर में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। संबंधित पटवारी ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें