फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जयराम ठाकुर बोले- लॉटरी की वजह से बहुत सारे परिवार हुए तबाह, भाजपा करती है इस योजना की निंदा

अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 4 दिन के कैबिनेट बैठक के निष्कर्ष के रूप में व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने लॉटरी को वैध कर दिया है। पहले भी लॉटरी को बंद कर दिया गया था। लॉटरी की वजह से बहुत सारे परिवार तबाह हुए। लोगों के घर नीलाम हुए और लोगों को आत्महत्या करनी पड़ी। सरकार वही दौर फिर से वापस लाना चाहती है। आत्म निर्भर हिमाचल के नाम पर सरकार भांग की खेती को कानूनी मान्यता दे रही हैं। स्कूल कॉलेज बंद करवा कर जहां मन वहां शराब बिकवा रही है। अब उससे भी आगे बढ़कर लॉटरी को वैध किया है। जिसे लोगों की जमा पूंजी पर भी सरकार हाथ साफ कर सके। यह योजना प्रदेश के हित में नहीं है भारतीय जनता पार्टी की निंदा करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें