फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जयराम ठाकुर बोले- पहलगाम हमले पर कांग्रेस के बयान दुखद, देश की भावनाओं के खिलाफ

Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 12:52 PM IST

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान दुखद हैं। ऐसा लगता है कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में है। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां की जा रही हैं। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेताओं को पूरी जानकारी दी गई, फिर भी गलत बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। जयराम ने मंत्री जगत सिंह नेगी और धनीराम शांडिल का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के दो मंत्री ऐसे हैं, जो किसी की नहीं सुनते। देश की भावनाओं के खिलाफ, सेना के खिलाफ बयान दिए जा रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें