फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकेयर योजना को लेकर जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से गया बाहर, जमकर नारेबाजी

Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 01:06 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को जहां सदन का सारा काम रोककर आपदा पर विपक्ष के लाए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की गई, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 11:00 बजे सदन की बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से की गई। प्रश्नकाल में कई मुद्दे उठाए गए। हिमकेयर योजना का लाभ मरीजों को नहीं देने का प्रश्न उठाते हुए विपक्ष ने मंत्री के जवाब से असंतोष जताकर विपक्ष सदन से बाहर चला गया। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने हिमकेयर योजना से संबंधित प्रश्न उठाया। विनोद कुमार ने कहा कि एम्स सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में हिमकेयर योजना के माध्यम से इलाज की व्यवस्था होने की बात की गई है। लेकिन मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। क्या आप सुनिश्चित करेंगे कि जिस भी अस्पताल में हिमकेयर योजना का कार्ड है, क्या उनका इलाज करेंगे? इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सदस्य ने काफी आवेश में आकर मामला उठाया है। विनोद कुमार ने कहा कि हिमकेयर योजना चल रही है और यह ठीक से चलाई जा रही है। हिमकेयर में समय-समय पर बजट जारी किया गया। राज्य सरकार ने विभिन्न संस्थानों को बजट जारी किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें