फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजभवन के बाहर प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी हिमाचल कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अदाणी पर अमरीका की अदालत में लगे भ्रष्टाचार के आरोप, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर माैजूद हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक पूर्व पदाधिकारी व नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी सुबह छोटा शिमला स्थित होटल के समीप एकत्रित हुए। यहां से राजभवन के बाहर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें