फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेंट एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर हेरिटेज साइकिलिंग राइड का आयोजन, 60 लोगों ने लिया भाग

Krishan Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 11:51 AM IST

राजधानी के प्रतिष्ठित सेंट एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक हेरिटेज साइकिलिंग राइड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन ने किया, जिसमें 60 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 8:45 बजे यह साइकिलिंग राइड ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू हुई। प्रतिभागियों ने टाउनहॉल, सीटीओ, गॉर्डन कैसल, सेसिल होटल, पीटरहॉफ, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला क्लब से होते हुए सेंट एडवर्ड्स स्कूल तक का सफर तय किया। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल शिमला के ऐतिहासिक स्थलों को जानना था, बल्कि स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे एक यादगार आयोजन बनाना भी था। इस राइड में स्कूल के वर्तमान और पूर्व छात्र, शिक्षक, स्थानीय साइकिलिंग प्रेमी तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। विशेष आकर्षण यह रहा कि ऑकलैंड हाउस स्कूल की कुछ छात्राओं ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में सेंट एडवर्ड्स स्कूल में सभी प्रतिभागियों के लिए एक विशेष सभा आयोजित की गई, जहां आयोजकों ने सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें