फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सैलानियों ने लिया शिमला के सुहावने माैसम का आनंद

Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 02:07 PM IST

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बीते दिन ऊना व भुंतर में गर्म हवाएं चलीं। ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 और भुंतर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज व कल भी मैदानी कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। शिमला में आज माैसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों ने शिमला के सुहावने माैसम का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें