राजधानी के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च के परिसर में निजी कंपनी की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसमें जयपुरी जूती और जूट के बैग महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से आए कारीगरों ने 25 स्टॉल लगाए हैं। इसमें हैंडमेड ज्वेलरी, अफगानी ड्राई फ्रूट, आचार, फर्श मैट, सूट व अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी के आयोजक विशाल मेहरा ने बताया कि वह हर साल शिमला में हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन करते हैं।