संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उचित आमंत्रण नहीं दिए जाने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्लने सरकार से नाराजगी जताई है। उन्होंने राजभवन में ही संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि। डाॅ आंबेडकर के संविधान के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलने के लिए लोगों को संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पिछली बार वह डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर चाैड़ा मैदान गए थे। क्योंकि यह कार्यक्रम नगर निगम करता है। नगर निगम का एक कार्ड जरूर उनके मेरे पाय आया, जिसमें मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में बुलाया है। वही कार्ड उन्होंने हमारे पास भेजा है। मुझे इस संबंध में न तो किसी अधिकारी ने संपर्क किया और न ही मुझे बुलाने की कोई औपचारिकता समझी। ऐसी स्थिति में एक भारत के नागरिक होने के नाते व हिमाचल के प्रमुख होने के नाते मैंने उचित समझा कि राज्यभवन में ही कार्यक्रम मनाना चाहिए।