शिमला जिले के नारकंडा के थानेदार में गुरुवार को पहला स्टोन फ्रूट कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश के बागवानी विशेषज्ञों ने गुठलीदार फलों की खेती को लेकर टिप्स दिए। बागवानी विश्वविद्यालय और बागवानी विभाग के विशेषज्ञ विशेष रूप से आमंत्रित किए गए। कॉन्क्लेव में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दाैरान अमर उजाला संवाददाता विश्वास भारद्वाज ने बागवानी मंत्री से विशेष बातचीत की।